{"_id":"68fbed7782b23eb71601f760","slug":"a-shop-and-a-private-school-were-sealed-for-non-payment-of-137-crore-in-taxes-rohtak-news-c-17-roh1019-750161-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 1.37 करोड़ टैक्स न चुकाने पर दुकान और निजी स्कूल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 1.37 करोड़ टैक्स न चुकाने पर दुकान और निजी स्कूल सील
विज्ञापन
31...सुभाष रोड पर नगर निगम टीम की ओर से शील की गई दुकान। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। नगर निगम की ओर से 1.37 करोड़ रुपये टैक्स जमा न कराने पर सुभाष रोड पर प्रथम तल पर दुकान कम कार्यालय और ओमैक्स सिटी के सेक्टर-26 स्थित ओके इंटरनेशनल स्कूल को सील किया गया है। चेतावनी दी कि टैक्स जमा न कराने पर दूसरे प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
नगर निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में 28 करोड़ रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया था। अब तक निगम 18 करोड़ रुपये ही वसूल कर सका है। अब भी 10 करोड़ रुपये बकाया है। इससे पहले भी करोड़ों की राशि बकायेदारों में फंसी हुई है।
निगम आयुक्त ने शुक्रवार दोपहर निगम की टैक्स ब्रांच की बैठक ली और जो प्रॉपर्टी मालिक टैक्स जमा नहीं करवा रहा उनके खिलाफ सीलिंग करने के निर्देश दिए। निगम की टीम सुभाष रोड पर पहुंची जहां एक कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर दुकान कम कार्यालय को सील किया गया। इसके बाद ओमैक्स सिटी में कार्रवाई की गई जहां ओके इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर सील लगाई गई। निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि दोनों बकायेदारों की तरफ 1.37 करोड़ की राशि बकाया है।
विज्ञापन
बकायेदारों पर निगम मेहरबान, पहचान तक नहीं बता रहा
नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। शुक्रवार को निगम ने सुभाष रोड व ओमैक्स सिटी में दो बिल्डिंग सील कीं। अधिकारी व कर्मचारियों ने जारी बयान में लोकेशन तक सार्वजनिक नहीं की। किस प्रॉपर्टी का कितना बकाया था, यह भी छुपाया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर निगम की क्या मजबूरी है।