फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A sessions judge cut a 64-pound cake to celebrate the birthday of the Chief Justice of the Supreme Court.

Rohtak News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के जन्मदिन पर सेशन जज ने काटा 64 पाउंड का केक

Wed, 11 Feb 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A sessions judge cut a 64-pound cake to celebrate the birthday of the Chief Justice of the Supreme Court.
रोहतक। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (सीजेआई) के 64वें जन्मदिन पर मंगलवार को जिला बार में 64 पाउंड (29 किलो) का 64 इंच लंबा केक काटा गया। खुद सेशन जज अजय तेवतिया ने केक काटकर दूसरे न्यायिक अधिकारियों, बार काउंसिल के सदस्य व पदाधिकारियों और वकीलों को बधाई दी।
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा बार हॉल में मौजूद वकीलों को संबोधित करते हुए सेशन जज अजय तेवतिया ने कहा कि ऐसा आयोजन ऐतिहासिक है। रक्तदान को महादान की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि यह मानवता की अमूल्य सेवा है।
विज्ञापन

रक्तदान के जरिए कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। वहीं, बार काउंसिल के सदस्य व पूर्व चेयरमैन विजेंद्र अहलावत ने कहा कि सीजेआई सूर्यकांत का रोहतक के साथ विशेष लगाव रहा है। उन्हाेंने 1984 में एमडीयू से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजेआई का 14 फरवरी को रोहतक आ रहे हैं। यहां जिला बार एसोसिएशन में उनका अभिनंदन समारोह होगा। बार प्रधान दीपक हुड्डा ने कहा कि यह आयोजन न्यायपालिका के प्रति सम्मान व समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है।

महासचिव राजकरण पंघाल ने कहा कि अधिवक्ता सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें। मौके पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान अजय ओहल्याण, सहसचिव डिंपल अरोड़ा, लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed