{"_id":"685318d82b0e1771430f84c2","slug":"a-rogue-with-a-bounty-of-rs-5000-nabbed-rohtak-news-c-199-1-jnd1002-136536-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा
Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टाफ की टीम ने पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश अलेवा निवासी हैप्पी उर्फ काशी को गिरफ्तार कर लिया है। हांसी, जींद और कैथल में तकरीबन एक दर्जन संगीन मामलों में आरोपी वांछित था। सीआईए स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि सीआई टीम को गुप्त सूचना मिली कि हैप्पी उर्फ काशी जींद क्षेत्र में आया हुआ है।
मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हैप्पी को उस समय धर दबोचा, जब वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ जिला जींद, कैथल और हांसी में करीब एक दर्जन के करीब गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ थाना शहर हांसी के एक मामले में पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। जो पिछले कुछ समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हैप्पी उर्फ काशी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद हांसी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हांसी पुलिस अब आपराधिक गतिविधियों के बारे में पूछताछ करेगी।