{"_id":"64fb85e93e318b6d4904b183","slug":"a-roadways-bus-reached-peeragarhi-and-returned-from-banki-bahadurgarh-rohtak-news-c-17-roh1018-241899-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोडवेज की एक बस पीरागढ़ी तक पहुंची बांकी बहादुरगढ़ से हुई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोडवेज की एक बस पीरागढ़ी तक पहुंची बांकी बहादुरगढ़ से हुई वापस
विज्ञापन
रोहतक। जी 20 के चलते रोडवेज डिपो की दिल्ली आईएसबीटी की तरफ जाने वाली बसों का रूट तीन दिन तक पीरागढ़ी तक ही दिल्ली पुलिस ने तय किया गया है, लेकिन शुक्रवार को डिपो की एक बस ही पीरागढ़ी तक जा पाई। अन्य बसों को आगे न बढ़ने के कारण उन्हें बहादुरगढ़ से ही वापस किया गया। गुरुग्राम जाने वाली सभी बस गुरुग्राम पहुंची। इन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। लेकिन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चली। एक भी ट्रेन रद्द नहीं रही, लेकिन 9 और 10 सितंबर को ट्रेनें भी रद रहेंगी।
रोडवेज डिपो से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए समस्या झेलनी पड़ी। क्योंकि सुबह के समय निकली पहली बस ही पीरागढ़ी तक पहुंच पाई। दिल्ली जाने के लिए अन्य बसों में गए यात्री बहादुरगढ़ तक ही पहुंच पाए। कुछ यात्री आगे जाने के लिए वहीं रुके तो कुछ को वापस ही रोहतक आना पड़ा। क्योंकि बहादुरगढ़ से आगे दिल्ली जाने वाली बसों को आगे नहीं बढ़ने दिया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी डायवर्ट रूट की तरफ से बसें नहीं जा पा रही थी। क्योंकि रास्ते में डायवर्ट रूट की सड़क काफी तंग होने के कारण समस्या झेलनी पड़ती। इसी के चलते कुछ यात्रियों ने मेट्रो का सहारा तो कुछ ने निजी वाहनों का प्रयोग कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे।
हिसार, सिरसा से दिल्ली जाने वाले यात्री रोहतक से वापस पहुंचे
सिरसा, हिसार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बसें दिल्ली न जाने की सूचना मिली तो कुछ यात्री रोहतक डिपो पर ही उतर गए, जिससे शुक्रवार को रोडवेज डिपो में काफी भीड़ रही। गुरुग्राम जाने वाली बसों में भी काफी भीड़ देखने को मिली। हालांकि रोडवेज के अंदर गुरुग्राम जाने वाले यात्री एक से डेढ घंटे तक बसों के इंतजार में खड़े रहे। दिल्ली के तरफ से आने वाले विद्यार्थियों को भी बसें बहादुरगढ़ तक ही लेकर जा पाई।
विज्ञापन
कल से नहीं चलेगी 15 से ज्यादा ट्रेन
जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते स्टेशन से जाने वाली लगभग 15 से ज्यादा ट्रेन रद रहेगी। इससे रोजाना स्टेशन से जाने वाले 40 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना तो करना ही पड़ेगा। उसके साथ साथ अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए बसों का रुख करना पड़ेगा। जिसके चलते बस स्टैंड पर भारी भीड़ होने के कारण दैनिक यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ सकती है।
दिल्ली जाने के लिए सिर्फ एक बस ही पीरागढ़ी तक जा पाई है। बांकी बस बहादुरगढ़ से वापस आई हैं। हिसार सिरसा से आने वाली बस भी बहादुरगढ़ से वापस अपने गंतव्य स्थान तक पहुंची है। हालांकि भीड़ को देखते हुए व्यवस्था पर काफी ध्यान दिया जा रहा है।
-कुलदीप सिंह, यातायात निरीक्षक, रोडवेज डिपो