फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A retired principal's earrings were snatched, then a biker dragged her away with a bracelet worth two lakh rupees.

Rohtak News: रिटायर्ड प्रिंसिपल से बालियां झपटीं, फिर घसीटकर दो लाख का कड़ा ले गया बाइक सवार

Sat, 16 May 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
A retired principal's earrings were snatched, then a biker dragged her away with a bracelet worth two lakh rupees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के सनसिटी रोड पर शुक्रवार सुबह 5 बजे बाइक सवार युवक सैर कर रहीं सेक्टर दो-तीन पार्ट निवासी रिटायर्ड प्रिंसिपल उर्मिला यादव (79) के कानों से पहले बालियां झपटीं, फिर दो लाख कीमत का सोने का कड़ा लूटकर ले गया। हालांकि, बालियां नकली थीं। घसीटने से बुजुर्ग महिला चोटिल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर में उर्मिला यादव ने बताया कि वे हर रोज सैर के लिए जाती हैं। वह शुक्रवार सुबह करीब 5:08 बजे सनसिटी रोड पर जिमखाना क्लब के पास पहुंचीं। तभी पीछे से बाइक सवार युवक आया।
विज्ञापन

पहले तो युवक ने बाइक से आगे-पीछे चार चक्कर काटे। फिर बाइक साइड में खड़ी करके उसकी तरफ लपका। वह आरोपी की मंशा को भांप गईं और उसे चेताया। तभी आरोपी ने उसे सिर पर हाथ मारकर गिरा दिया और घसीटकर सड़क किनारे ले गया। फिर कानों से बालियां झपट लीं जो नकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गले पर हाथ मारा लेकिन उसने गले में कोई चेन नहीं पहन रखी थी। उसने विरोध किया लेकिन आरोपी ने इसके बाद दाएं हाथ से डेढ़ तोले सोने का कड़ा निकाल लिया और मौके से भाग गया।
....
ब्लिंकिट की शर्ट पहन रखी थी आरोपी ने
उर्मिला यादव ने पुलिस को बताया कि घसीटने से उसके पैर का अंगुठा मूड़ने से सूज गया। वह घबराकर कांपने लगी। सैर पर आए कुछ लोगों ने उन्हें उठाया। बाइक पर सवार आरोपी युवक ने ऑनलाइन सामान डिलीवर करने वाली कंपनी ब्लिंकिट की शर्ट पहन रखी थी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
मुख्य रास्ते के बजाय कॉलोनियों की तरफ से भागा आरोपी
वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। एसपी गौरव राजपुरोहित ने पांच टीमें गठित की हैं। दो टीमें अर्बन एस्टेट थाने की और तीनों अपराध जांच शाखा (सीआईए) की टीमें जांच कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास सुनसान एरिया होने के कारण फुटेज नहीं मिल सकी। पुलिस को पता लगा है कि आरोपी मुख्य रास्ते के बजाय कॉलोनियों की तरफ से भाग निकला है।

...
एक किलोमीटर दूर है अर्बन एस्टेट थाना
सुबह सैर कर ही बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात जिमखाना क्लब के सामने हुई है जहां से अर्बन एस्टेट थाना मात्र एक किलोमीटर दूर है। सुबह सैकड़ों लोग सैर के लिए आते हैं। इसके बावजूद बेखौफ अंदाज में बाइक सवार ने लूट की वारदात अंजाम दी है।
लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की हैं। इसमें तीनों सीआईए की टीम भी शामिल हैं। उम्मीद है जल्द आरोपी पकड़ में आ जाएगा।
- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed