{"_id":"698b9b636a9e37b99905cb61","slug":"a-public-toilet-is-being-constructed-in-the-city-at-a-cost-of-rs-1-crore-rohtak-news-c-17-roh1020-808390-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर में एक सार्वजनिक शौचालयों का हो रहा निर्माण, खर्च होंगे एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर में एक सार्वजनिक शौचालयों का हो रहा निर्माण, खर्च होंगे एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
रोहतक। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की ओर से शहर में अत्याधुनिक, स्वच्छ व उच्च तकनीक वाले सार्वजनिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। शौचलयों को गूगल मैप पर भी आसानी से खोज सकते हैं।
शहर में पालिका कॉलोनी, श्रीराम रंगशाला, फर्नीचर मार्केट, सेक्टर-दो, सेक्टर-दो तीन पार्ट, हुड्डा काम्प्लेक्स, बलियाणा, बोहर गांव के पास रघुनाथ चौक क्षेत्रों में अत्याधुनिक शौचालयों (एस्पिरेशनल टॉयलेट) का निर्माण कार्य चल रहा है।
फरवरी के अंत तक शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा और मार्च के पहले सप्ताह में जनता को समर्पित किए जाने की उम्मीद है।
शौचालयों के निर्णाण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें सैनिटरी नैपकिन इंसीनेटर, फीडबैक व सोलन पैनल सहित तमाम सुविधाएं होंगी। निगम के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि इन सार्वजनिक शौचालयों में सैनिटरी नैपकिन इंसीनेटर लगाया जाएगा जो नैपकिन को जलाकर राख में बदल कर उसका पर्यावरण के अनुकूल तरीके से निपटान करेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
वार्ड-1 से 22 तक हैं 113 सार्वजनिक शौचालय
शहर में नगर निगम के तहत वार्ड-1 से 22 तक कुल 113 सार्वजनिक शौचालय हैं। जिनमें से 98 सार्वजनिक हैं जबकि 9 कार्यालयी व 6 मोबाइल शौचालय हैं। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपी गई है।
शौचालय में लगेगी फीडबैक मशीन
इन अत्याधुनिक सुविधाओं वाले सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता व सुविधाओं की वास्तविक निगरानी के लिए फीडबैक मशीन भी लगाई जाएंगी। जिस पर तीन से चार स्माइली बटन होंगे। इनके माध्यम से उपयोगकर्ता व्यक्ति सफाई के स्तर का फीडबैक देंगे। ये शौचालय बच्चों, युवाओं व बुजुर्ग सहित सभी आयु के लोगों के लिए सुविधाजनक होंगे।
-- -- -- -- -- --
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आकांक्षी शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इनमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। - डॉ. आनंद शर्मा, निगम आयुक्त, रोहतक।