फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A procession was taken out in Kalanaur in honour of the soldiers

Rohtak News: पति-सास को भी मारने की फिराक में थी, घर में खुली छोड़ दी थी रसोई गैस

Sat, 31 May 2025 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out in Kalanaur in honour of the soldiers
30सीटीके15...रोहतक के अजायब गांव में 11 माह पहले शादी के बाद पति मोहित के साथ प्रियंका। स्रोत :
रोहतक/महम। अजायब गांव में दो माह के मासूम बेटे की हत्या करने से 10 दिन पहले आरोपी महिला प्रियंका पति व सास की भी हत्या की फिराक में थी। रसोई घर में गैस चालू करके बाहर आ गई थी। समय रहते पति मोहित को पता लग गया और उसने भागकर गैस बंद की। पत्नी से पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या आरोपी प्रियंका को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी रिश्तेदारी में झारखंड की एक महिला शादीशुदा है, जिसने उसका भी विवाह करवाया था। शादी के बाद प्रियंका ठीक रह रही थी। कभी उसकी हरकतों पर शक नहीं हुआ। दो बार तो वह खुद प्रियंका को उसके मायके लेकर गया। एक बार अपने भाई के साथ गई। हर बार वापस आ जाती थी।
विज्ञापन

दो माह पहले बेटे को जन्म दिया, पिता की मौत के बाद पहली बार घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच प्रियंका लॉकेट बनवाने की कहने लगी। मां ने कहा कि दो माह बाद पैसे आ जाएंगे, लेकिन वह नाराज हो गई। सास ने परिवार की महिलाओं को यह बात बताई तो प्रियंका नाराज हो गई। बोली- तुम्हारी मां घर के बाहर मेरी बुराई करती है। मोहित को अपनी मां से बात करने पर भी टोकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
आंखों में नहीं आए आंसू, रोने का नाटक करने पर हुआ शक
मोहित ने बताया कि बेटे की मौत के बाद भी प्रियंका की आंखों में आंसू नहीं आए। यह बात उसे खटक रही थी, लेकिन पत्नी से सवाल करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। पीजीआई से घर आकर पूछा तो खुलकर जवाब नहीं दिया। आखिर में उसने पुलिस को प्रियंका के व्यवहार के बारे में बताया। पुलिस के आगे उसने हत्या की बात कबूली।
....
झारखंड जाना चाहती थी प्रियंका, बचने के लिए पी ली ऑलआउट
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पहले बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद नहलाया फिर ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। फिर अंदर कमर में आकर ऑलआउट पी ली, ताकि उस पर कोई शक न करे। वह झारखंड जाना चाहती थी, यहां उसका मन नहीं लग रहा था। पुलिस ने ऑलआउट और पानी के ड्रम को कब्जे में लिया है।

आरोपी महिला प्रियंका को अदालत में पेश किया गया है, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया। साथ ही, ऑलआउट की शीशी व पानी का ड्रम जब्त कर लिया है।
- एसआई सुभाष, प्रभारी थाना महम

30सीटीके15...रोहतक के अजायब गांव में 11 माह पहले शादी के बाद पति मोहित के साथ प्रियंका। स्रोत :

30सीटीके15...रोहतक के अजायब गांव में 11 माह पहले शादी के बाद पति मोहित के साथ प्रियंका। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed