फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A piece of the oxygen cylinder's flow meter had hit the patient's eye

Rohtak News: मरीज की आंख पर जा लगा था ऑक्सीजन सिलिंडर के फ्लो मीटर का टुकड़ा

Sat, 21 Jun 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
A piece of the oxygen cylinder's flow meter had hit the patient's eye
रोहतक। पीजीआईएमएस के वार्ड नंबर 5 में वीरवार को ऑक्सीजन सिलिंडर लीक हो गया था, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मची और एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद रहे मरीजों ने बताया कि लीक होते ही ऑक्सीजन सिलिंडर से जानलेवा स्थिति बन गई थी। चिकित्सकों ने वार्ड का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन बंद नहीं हो सका, अगर बंद हो जाता तो सिलिंडर के दबाव से दरवाजा अंदर गिरने की आशंका थी। कई मरीज डर के मारे बिस्तरों के नीचे छुप गए।
विज्ञापन

पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुंदन मित्तल ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने का काम बैरर का नहीं है। यह स्टाफ नर्स की जिम्मेदारी है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि हमें घटना की जानकारी पहले नहीं दी गई, बल्कि मीडिया को पहले बता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहना है कि एक डॉक्टर सब कुछ नहीं देख सकता, इसलिए प्रत्येक स्टाफ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और अस्पताल प्रशासन पर सुरक्षा उपायों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
मरीजों से बातचीत
जींद निवासी नवीन ने बताया कि फ्लो मीटर का एक टुकड़ा उनकी आंख के पास जा लगा। अगर वह टुकड़ा आंख के अंदर चला जाता तो मेरी आंख जा सकती थी। डॉक्टर ने बस एक आई ड्रॉप दे दी, किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

नारा गांव के रामदिया, जो एक्सीडेंट पीड़ित है, इनके तीमारदार ने बताया कि जब सिलिंडर लीक हुआ तो उनके मरीज की ऑक्सीजन हटा दी गई और दूसरे मरीज को दे दी गई। करीब 45 मिनट बाद हमारे मरीज को दोबारा ऑक्सीजन दी गई। तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। इन्होनें यह भी आरोप लगाया कि जब चिकित्सकों से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, हम चिकित्सक हैं, तुम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed