{"_id":"6717ef54a701841ded05a865","slug":"a-no-confidence-motion-will-be-brought-against-zila-parishad-chairperson-manju-hooda-today-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजू हुड्डा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार!: जिप चेयरपर्सन के खिलाफ आज आएगा अविश्वास प्रस्ताव, छह गांवों की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजू हुड्डा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार!: जिप चेयरपर्सन के खिलाफ आज आएगा अविश्वास प्रस्ताव, छह गांवों की पंचायत
Wed, 23 Oct 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:48 AM IST
सार
महिला पार्षद नीलम के पति एडवोकेट जगबीर खत्री का कहना है कि जब पुलिस को सुबह ही बता दिया था कि वारदात के पीछे मंजू हुड्डा व उसके पति राजेश सरकारी का हाथ है। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया।
विज्ञापन
मंजू हुड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ बुधवार को सुबह 11 बजे जिला विकास भवन में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। प्रस्ताव से दो दिन पहले सोमवार सुबह वार्ड नौ की महिला पार्षद नीलम के 15 वर्षीय बेटे धैर्य का अपहरण कर लिया गया। तीन घंटे बाद धैर्य को छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस अपहरणकर्ताओं को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को इस्माईला की पंचायत व पार्षद एसपी हिमांशु गर्ग से मिले और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही पार्षद परिवार को पुलिस सुरक्षा दे दी है। चार पुलिसकर्मी महिला पार्षद के घर पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इस्माईला निवासी रौनक खत्री ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी नीलम जिला परिषद की पार्षद हैं। पार्षदों ने जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मांग पत्र डीसी को दे रखा है। इस कारण पहले भी धमकी मिलती रही हैं कि पीछे हट जाओ या वोट मत दो। सोमवार सुबह उसकी मौसी का लड़का 15 वर्षीय धैर्य अपनी मां को घर छोड़कर अखाड़े की तरफ गया था। इसी बीच थार में सवार चार-पांच युवक आए और अपहरण करके ले गए। आरोप है कि मंजू हुड्डा व उसके पति राजेश सरकारी के कहने पर धैर्य का अपहरण हुआ है।
विज्ञापन
आज दोबारा होगी पंचायत, पुलिस ने राजेश सरकारी व मंजू हुड्डा से पूछताछ क्यों नहीं की
महिला पार्षद नीलम के पति एडवोकेट जगबीर खत्री का कहना है कि जब पुलिस को सुबह ही बता दिया था कि वारदात के पीछे मंजू हुड्डा व उसके पति राजेश सरकारी का हाथ है। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया। इतना ही नहीं, दो दिन भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। अब बुधवार सुबह नौ बजे छह गांवों की पंचायत इस्माईला गांव में होगी। पंचायत जो निर्णय लेगी, उसे माना जाएगा।