फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A nine-hour kidney transplant gave a Rohtak resident a new lease on life.

Rohtak News: सोनीपत के लिए...नौ घंटे चला किडनी प्रत्यारोपण, रोहतक वासी को मिला नया जीवन

Wed, 15 Apr 2026 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A nine-hour kidney transplant gave a Rohtak resident a new lease on life.
46-पीजीआई में किडनी प्रत्यारोपण में जुटी टीम में शामिल डॉ. अंकुर गोयल, डॉ. विवेक ठाकुर, डॉ. गौर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में सोमवार को 10 साल से किडनी का इंतजार कर रहे रोहतक निवासी को करीब नौ घंटे तक चले किडनी प्रत्यारोपण के बाद नया जीवन मिला है। फिलहाल, मरीज को मॉड्यूलर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां एक हफ्ते तक भर्ती रखकर मरीज की देखभाल की जाएगी।
सोनीपत निवासी जेल वार्डन कुलदीप के अंगदान के कारण ही इनको जीवनदान मिल पाया है। साेमवार तड़के चार बजे से चिकित्सक किडनी प्रत्यारोपण की कवायद में जुटे रहे। पहले सारे अंग निकालकर अन्य स्थानों पर भेजे गए। फिर पीजीआई में ही प्रत्यारोपण के लिए किडनी निकाली गई थी।
विज्ञापन

किडनी प्रत्यारोपण के लिए मरीज को तैयार किया। इससे पहले फिटनेस जांचने के लिए मरीज के दो-दो बार सारी जांच की गई। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। फिर नौ घंटे तक डॉक्टरों की टीम मरीज को नया जीवन देने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम आठ बजे तक ऑपरेशन चला। इस दौरान डॉक्टरों ने भोजन तक नहीं किया। बीच में खाने-पीने के लिए भी पांच मिनट बारी अनुसार निकाली।
-----
इन चिकित्सकों ने किया ऑपरेशन
सर्जन डॉ. विवेक ठाकुर, डॉ. गौरव पांडे, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर गोयल व ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर रोहित तंवर के सहयोग से ऑपरेशन सफल हुआ।
------
पांच लोगों को जीवनदान दे गए सोनीपत निवासी जेल वार्डन कुलदीप
सोनीपत के ताजपुर तिहाड़ा खुर्द निवासी और सुनारिया जेल के वार्डन कुलदीप दहिया जाते-जाते अंतिम फर्ज भी निभा गए। ब्रेन डेड मरीज ने अंगदान कर पांच लोगों को नया जीवन प्रदान किया। अरोहतक से दिल्ली एम्स व आईएलबीएस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किडनी व लिवर सुरक्षित पहुंचाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed