{"_id":"66ff306c30fff046df0f6026","slug":"a-musical-maha-aarti-was-performed-by-applying-saffron-tilak-to-maharaja-agrasen-rohtak-news-c-17-roh1020-518447-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर संगीतमय महाआरती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर संगीतमय महाआरती की
विज्ञापन
03सीटीके35 धर्म ध्वज दिखाकर शोभायात्रा निकालते राजेश जैन। संवाद
रोहतक। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट (रजि.) व महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट महारानी माधवी रामायणी ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी अग्रवाल समाज के लोग पीले कुर्ते में नजर आए। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि सुबह 7 बजे एक ईंट एक रुपया चौक पर ध्वजारोहण के साथ जयंती का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर मनमोहन गोयल ने की। यहां डॉ. स्वामी परमानंद महाराज, चेयरमैन राजेश जैन, समारोह में मुख्य अतिथि उद्योगपति सुरेंद्र जैन ने झंडारोहण किया। इसके बाद सुबह 8 बजे अनाजमंडी में 151 दंपती ने चंदन की लकड़ी, देसी घी व सामग्री आहुति दी। इसमें मुख्य यजमान समाजसेवी विनोद जैन, समाजसेवी राजेंद्र बंसल, सीए सुनील जैन, ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता, लोकेश जैन शामिल रहे। वहीं, मौके पर ट्रस्ट के प्रधान सुशील गुप्ता, पदाधिकारियों व सदस्य लोकेश जैन, राजीव जैन ने सभी अतिथियों को मोती की माला, बैज, पटका, पगड़ी व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
बॉक्स
महाआरती के लिए सजाई गईं थालियां
रेलवे रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर बने मंदिर में सभी अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन को केसर का तिलक लगाकर व फूलों का हार पहनाकर संगीतमयी महाआरती की। इसमें 108-108 के 4 दीपक बनाए गए। साथ ही आरती के लिए 52 थालियां फूलों की सजाई गई। वहीं, धर्म की झंडी दिखाकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। मंच संचालन डाॅ. परमभूषण आर्य ने किया। शोभायात्रा में 18 घोड़ों पर सवार सुसज्जित राजकुमार आगे आगे चलते रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
बंगलूरू से आए रजनीगंधा व चमेली के फूल
शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण शहरवासियों के लिए बंगलूरू से रजनीगंधा, चमेली, चंदन, गुलाब के फूल मंगवाए गए। इन फूलों से बग्गी की सजावट चांदनी चौक से आए कारीगर ने की। बग्गी से पुष्पवर्षा की गई। शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू होकर रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, इंदिरा मार्केट, केवल गंज से होती हुई बाबरा चौक पर संपन्न हुई।