{"_id":"6954411cd1b58aa1d7089d53","slug":"a-mother-went-to-get-clothes-and-a-one-and-a-half-year-old-boy-fell-into-the-tub-and-died-of-burns-rohtak-news-c-17-roh1019-785978-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गर्म पानी भर मां कपड़े लेने गई, डेढ़ साल का मासूम टब में गिरा, झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गर्म पानी भर मां कपड़े लेने गई, डेढ़ साल का मासूम टब में गिरा, झुलसने से मौत
विज्ञापन
35...अपनी मां प्रियंका से जूते पहनाने को बोल रहा वंश। साथ में बड़ा भाई आरव है। स्रोत : परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सांपला खंड के इस्माईला-11बी गांव में हुए एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम वंश की गर्म पानी के टब में गिरने से झुलसकर मौत हो गई। हादसा 23 दिसंबर को हुआ था। मां प्रियंका ने खुद के नहाने के लिए बाथरूम के टब में गर्म पानी रखा था। वह कपड़े लेने के लिए कमरे में गई थीं। इसी बीच मासूम खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंचा और टब में गिर गया।
पचास फीसदी से अधिक झुलसे वंश को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। जिंदगी की जंग लड़ रहा वंश सोमवार की रात हार गया।
कैंपर सप्लाई का काम करने वाले इस्माईला-11 बी निवासी पिता जॉनी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आरव तीन साल का है। छोटा बेटा वंश डेढ़ साल का था। वंश ने तीन माह पहले ही चलना सीखा था।
जॉनी ने बताया कि पिछले मंगलवार को पत्नी ने नहाने के लिए उपलों से पानी गर्म किया था। गर्म पानी टब में डालकर वह कपड़े लेने कमरे में गई, इतने में वंश की चीख सुनाई दी। पत्नी भागकर आई तो वंश टब के अंदर पड़ा था और गर्म पानी में गर्दन तक झुलस चुका था। यह देखकर उसकी चीख निकल पड़ी।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन बच्चे को पीजीआई लेकर आए लेकिन एक सप्ताह बाद ही मासूम दुनिया छोड़ गया।
माता-पिता दें ध्यान, किसी अन्य के साथ न हो ऐसा हादसा : बेटे को खाने के गम से जॉनी बेहद भावुक हो गए। बोले, सर्दी के मौसम में नहाने के लिए हर घर में पानी गर्म किया जा रहा है। घर में छोटे बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। जो हादसा उनके साथ हुआ ऐसा किसी अन्य के साथ न हो, ऐसे में माता-पिता सतर्क रहें।