फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A minor rape victim gave birth to a baby girl, but her family refused to accept her.

Rohtak News: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, परिवार ने लेने से किया इन्कार

Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A minor rape victim gave birth to a baby girl, but her family refused to accept her.
15...रोहतक पीजीआई में नाबालिग की नवजात बच्ची को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई में 12 दिन से उपचाराधीन दुष्कर्म पीड़िता हिसार की एक नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग के परिजनों ने नवजात बच्ची को अपनाने और साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। परिवार बच्ची को पीजीआई में ही छोड़कर चला गया। संस्थान की सूचना पर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) ने बच्ची को संरक्षण में ले लिया है। इसे एडॉप्शन सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहीं अब नवजात की बच्ची की देखभाल की जाएगी।
पीजीआई में 12 दिन पहले भर्ती नाबालिग ने 16 अक्तूबर को एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजन नवजात को पीजीआई में ही छोड़कर नाबालिग लड़की को लेकर चले गए। संस्थान प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बच्ची का स्वास्थ्य व अन्य जानकारी जुटाने के बाद उसे देखभाल के लिए एडॉप्शन सेंटर में भेज दिया।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के चेयरमैन एडवोकेट सतीश शर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजनों को 60 दिन का समय दिया है। इस बीच परिवार बच्ची को अपना लेता है तो उन्हें सौंप दिया जाएगा। इसके बाद परिवार का बच्ची पर किसी तरह का अधिकार नहीं रहेगा। समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा, सदस्य उषा चावला व विकास अत्री की देखरेख में बच्ची को चौधरी लखीराम आर्य एडॉप्शन सेंटर में सौंपने की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed