फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A mare worth Rs 1.5 lakh was sold in the donkey fair.

Rohtak News: गधों के मेले में डेढ़ लाख की घोड़ी बिकी

Wed, 17 Apr 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 17 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
A mare worth Rs 1.5 lakh was sold in the donkey fair.
मेले में आए हुए घोडे़। फोटो-संवाद
बेरी (झज्जर)। नवरात्र पर हर साल बेरी के कलानौर मार्ग पर पशु मेला लगता है। इसे गधों का मेला नाम से जाना जाता है। यहां प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश व राजस्थान के पशु व्यापारी भी आते हैं। पूर्व के मेलों की तुलना में इस बार का राैनक थोड़ी कम रही। खास बात यह रही कि गधों के मेले में सबसे महंगी डेढ़ लाख की घोड़ी बिकी है। गधों के मेले में अब घोड़े व घोड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस बार मेले में एक भी गधा दिखाई नहीं दिया। सोमवार को अमृतसर में पशु मेले का आयोजन था, इसके चलते पंजाब के पशु व्यापारी यहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


कलानौर मार्ग पर लगने वाले पशु मेले में इस वर्ष काफी कम पशु व पशु व्यापारी पहुंचे। इस बार सबसे महंगी घोड़ी एक लाख 50 हजार रुपये की बिकी। इस मेले में महंगे घोड़े-घोड़ियां ही आकर्षण का केंद्र बनते हैं। सामान्य तौर पर यहां इनकी खरीद कम होती है। इन्हें प्रदर्शन के लिए लाया जाता है और कीमत लाखों की बताई जाती है। इनको न बेचने का कारण नस्ल सुधार के लिए इनको फार्म हाउस में रखना बताया जाता है। मंगलवार को माता भीमेश्वरी देवी के मेले के साथ ही गधों के नाम से विख्यात पशु मेला भी समाप्त गया। बीडीपीओ कार्यालय की तरफ से लेखाकार अनिल ने बताया कि मेले में करीब 130 पशुओं की खरीद हुई और करीब 2 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed