फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A man robbed a woman of Rs 90,000 by posing as her husband's friend

Rohtak News: पति का दोस्त बनकर महिला से 90 हजार की ठगी

Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A man robbed a woman of Rs 90,000 by posing as her husband's friend
रोहतक। पीजीआईएमएस थानाक्षेत्र के निर्मलनगर निवासी एक महिला से साइबर ठगों ने उनके पति का दोस्त बनकर 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। 15 मार्च को हुई घटना की शिकायत की तो शनिवार को पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को प्रतिभा के पास कॉल आया और कहा कि उनके पति समी ने 5 हजार रुपये उनको देने के लिए कहा है। साइबर ठग ने 5 के बजाय 50 हजार रुपये भेजने की बात कही और एक मैसेज आया। इस पर वह कहने लगा कि उसके 45 हजार रुपये वापस कर दो। महिला ने आनन-फानन में उसे 45 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन यह ट्रांजेक्शन फेल दिखाई दिया। लेकिन ठगों के खाते में रुपया जा चुका था। इससे महिला अनभिज्ञ थी। इसके बाद फिर से ठगों ने दूसरा नंबर दिया और उस पर 45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना के बाद पति को बताया तो ठगी का पता चला। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed