{"_id":"2c7473c005c3402dab325f44a0ad44da","slug":"a-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Wed, 27 Nov 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नारनौल में रेवाड़ी-रींगस रेलवे लाइन पर किमी नंबर 68/3 के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस ने इस संदर्भ में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पटरी का मुआयना कर रहे रेलवे कर्मियों ने निजामपुर स्टेशन से तीन किमी दूर रींगस की तरफ ट्रैक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े देखा।
उन्होंने इसकी जानकारी जीआरपी चौकी में दी। सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा मौके पर पहुंचे।
जीआरपी चौकी इंचार्ज श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग की कमीज, नीले रंग की पेंट, काले रंग की बनियान और काले रंग के जूते पहने हुए थे। मृतक की जेब से 875 रुपये भी बरामद हुए हैं।