{"_id":"649de95c860d20cf9a049b84","slug":"a-little-understanding-can-save-from-cyber-crime-sp-rohtak-news-c-17-roh1020-188610-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरा सी समझदारी बचा सकती है साइबर अपराध से : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी समझदारी बचा सकती है साइबर अपराध से : एसपी
Fri, 30 Jun 2023 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
रोहतक।
साइबर अपराधी अपराध के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जरा सी समझदारी और सावधानी से साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। यह कहना है पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु गर्ग का। वह वीरवार को जिला पुलिस की ओर से साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी कर रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस समय-समय पर अभियान चला रही है।आमजन को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत रहना जरूरी है। साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार होता है तो तुरंत भारत सरकार की ओर से जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काॅल करें। किसी कारण से 1930 नंबर नहीं मिलता है तो आमजन डायल 112 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दोनो नंबर 24 घंटे सातों दिन कार्य करते हैं। साइबर धोखाधड़ी के मामलों में अपनी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https//www.cybercrime.gov.in पर या नजदीकी थाना में साइबर हेल्प डेस्क, साइबर थाना रोहतक में शिकायत दर्ज कया सकते हैं। शिकायत तुरंत करने पर आपका पैसा वापस आ सकता है।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस होना सुनिश्चित करें। यह एचटीटीपी न हो।
- कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
- एटीएम बूथ से कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन करें तो ध्यान दें कि अपना पिन किसी अन्य को न बताए ने दिखाएं। अपरिचित व्यक्ति की सहायता न लें।
- अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे के सीवीवी नंबर को किसी से शेयर न करें।
- धोखाधड़ी होने की स्थिति में बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर अपने बैंक को सूचित करें।
- ऑनलाइन नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि ट्रांजेक्शन हमेशा अपने पर्सनल कंप्यूटर/लैपटॉप या फोन पर करें।
- किसी अपरिचित नंबर से आपके पास फोन मैसेज या व्हाट्सएप पर कोई लिंक या फोटो आए तो उस पर क्लिक न करें।
- मौजूदा नेटवर्क को 5जी नेटवर्क में शिफ्ट कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।