फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A liquor contractor beat his employee after incurring a loss of 30,000 rupees.

Rohtak News: 30 हजार का नुकसान होने पर शराब ठेकेदार ने कारिंदे को पीटा

Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A liquor contractor beat his employee after incurring a loss of 30,000 rupees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। समर गोपालपुर गांव के शराब ठेके पर कारिंदे को ठेकेदार व उसके साथियों ने 30 हजार का नुकसान होने पर जमकर पीटा। किसी तरह कारिंदा जींद जिले के गांव बीबीपुर निवासी राजेश घर पहुंचा। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि समर गोपालपुर गांव स्थित ठेके पर कारिंदा है। 16 अक्तूबर को सुबह ठेके पर गया। करीब डेढ़ बजे ठेकेदार रोहित उर्फ भिंडा तीन अन्य युवकों के साथ आया। उसे बैठाकर दूसरे ठेके पर ले गए। युवकों ने पकड़कर लिया और ठेकेदार ने जमकर पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद उसे वापस ठेके पर ले गए। वहां पर पहले से मोहित नंदगढि़या व दिनेश खड़े थे। मोहित व दिनेश ने मुझसे कहा कि ठेके में 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मना करने पर मोहित, दिनेश व रोहित और अन्य युवकों ने फिर से उसके साथ मारपीट की। आरोपी कई दिन तक उसके साथ मारपीट करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच अनिल गंगुरिया ने वीडियो कॉल करके मोहित को कहा कि जब तक हां न भर ले, इसको पीटते रहो। 20 अक्तूबर को किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से भागकर घर पहुंचा। उसे परिजनों ने जींद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने पहुंचकर बयान दर्ज किए। आरोपी शराब ठेकेदार रोहित उर्फ भिंडा, मोहित नंदगढि़या, दिनेश व तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed