फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A Heritage Walk Sets Out with the Message of Connecting with One's Heritage.

Rohtak News: विरासत से जुड़ने का संदेश लेकर निकली हैरिटेज वॉक

Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A Heritage Walk Sets Out with the Message of Connecting with One's Heritage.
फोटो :: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट से हैरिटेज एवं सिटी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवा
सोनीपत। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से हैरिटेज एवं सिटी वॉक का आयोजन किया गया। आओ चलें अपनी विरासत के साथ अभियान के तहत यह वॉक एथनिक इंडिया राई से शुरू होकर ऐतिहासिक बढ़खालसा मेमोरियल तक पहुंची। इसमें सैकड़ों युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हैरिटेज वॉक अपनी जड़ों, संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विरासत केवल स्मारकों और भवनों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह हमारी सभ्यता, परंपराओं और पहचान की जीवंत धरोहर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, ऐतिहासिक स्थलों के सम्मान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक नरवाल, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, शेखर आंतिल, विकास कौशिक, सरदार मंजीत सिंह, सरदार अजीत सिंह, बढ़खालसा के सरपंच राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया को श्रद्धांजलि
वर्ष 1675 में जब गुरु तेग बहादुर का शीश दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था, तब मुगल सेना पीछा कर रही थी। उस समय बढ़खालसा गांव के वीर योद्धा दादा कुशाल सिंह दहिया ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान कर दिया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद शर्मा ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बाक्स
वर्जन
डॉ. अरविंद शर्मा ने वीर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

बाक्स
डॉ. अरविंद शर्मा, पर्यटन मंत्री
वर्जन
हरियाणा की धरती वीरता, बलिदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक रही है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत और महान विभूतियों से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।

पवन खरखौदा, विधायक
बाक्स
वर्जन

बढ़खालसा मेमोरियल जैसे ऐतिहासिक स्थल हमारी सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। हैरिटेज वॉक जैसे आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक जागरूकता को भी मजबूत करते हैं।


वीरेंद्र बढ़खालसा, ओएसडी (सीएम)

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट से हैरिटेज एवं सिटी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवा

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट से हैरिटेज एवं सिटी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवा

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट से हैरिटेज एवं सिटी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवा

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित एथनिक इंडिया रिसोर्ट से हैरिटेज एवं सिटी वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed