फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A group of 11,786 mandalas on 150 drawing sheets... created a world record

Rohtak News: डेढ़ सौ ड्राइंग शीट पर 11,786 मंडलों का समूह...बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tue, 14 Oct 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A group of 11,786 mandalas on 150 drawing sheets... created a world record
रोहतक। बोहर के रहने वाले केमिस्ट्री टीचर रणदीप सिंह नांदल व उनके विद्यार्थियों की टीम ने 150 ड्राइंग शीट पर 11,786 मंडलों के समूह बनाकर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया। यह टीम इसी साल अगस्त में सबसे बड़ा मंडल बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन

टीम रणदीप सिंह नांदल ने सबसे बड़ा मंडल बनाने का अपना ही रिकॉर्ड बड़ा किया है। पिछले वर्ष 8282 मंडलों से रिकॉर्ड बनाकर इसी टीम ने इजिप्ट के एक विवि के विद्यार्थियों के 4,096 मंडलों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन

नांदल बताते हैं कि टीम ने मंडलों का यह समूह न्यूयॉर्क में प्रतिवर्ष होने वाले मेट गाला कार्यक्रम में देश की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए बनाया था। इसे बनाने में छह माह लग जाने से वहां नहीं जा पाए लेकिन गिनीज बुक में नाम जरूर दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम में शेफाली गहलावत, गीता, शिवम, यंशिका, सौरभ राणा, दक्ष गुलिया, शुभम राणा, दक्ष वशिष्ठ, समक्ष, स्नेहलता, वंशिका, दीक्षा अहलावत, राधा, साक्षी दलाल, अन्नू खुंडिया, आदित्य समेत 17 लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed