फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A grand meeting will be held soon to ensure justice for Balwant Yadav.

Rohtak News: बलवंत यादव को न्याय दिलाने के लिए जल्द बुलाई जाएगी महापंचायत

Fri, 08 May 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A grand meeting will be held soon to ensure justice for Balwant Yadav.
07jjrp02-मुंडाहेड़ा गांव में स्व. बलवंत के परिवार को ढांढा बंधाते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
झज्जर। यादव महासभा झज्जर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव दरोगा ने वीरवार को गांव मुंडाहेड़ा पहुंचकर बलवंत यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए व परिवार को ढांढस बंधाया। बलवंत ने 4 मई को हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ के आठवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि अति शीघ्र एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें 36 बिरादरी की सरदारी को आमंत्रित किया जाएगा व बलवंत यादव को न्याय दिलाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बलवंत यादव हरियाणा विद्युत ऊर्जा निगम में बतौर अकाउंट ऑफिसर कार्यरत थे। वह आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख कर गए हैं। इसमें बलवंत ने अपने 3 उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं व उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने बताया कि बलवंत ईमानदार व्यक्ति थे जिसने बड़ी ईमानदारी व लगन के साथ ऊर्जा विभाग में 18 साल नौकरी की। बलवंत के विभाग के तीन उच्चाधिकारी अमित दीवान, राजेश बंसल व आशीष गोगिया ने उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया व भ्रष्टाचार में शामिल करना चाहा लेकिन बलवंत यादव ने भ्रष्टाचार करने से मना कर दिया था।

बलवंत को न्याय दिलाने के लिए 36 बिरादरी पंचायत करेगी और आगामी रणनीति तैयार करेगी। इस मौके पर नाहर सिंह पूर्व पार्षद, मास्टर मक्खन, शेर सिंह, सहदेव यादव, सुरेश कुमार, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed