{"_id":"692348abdf6a9f62f60f88dc","slug":"a-grand-march-was-taken-out-from-nangal-chaudhary-to-lujota-for-national-unity-rohtak-news-c-196-1-nnl1004-132621-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नांगल चौधरी से लुजोता तक राष्ट्रीय एकता के लिए निकाला भव्य मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नांगल चौधरी से लुजोता तक राष्ट्रीय एकता के लिए निकाला भव्य मार्च
Sun, 23 Nov 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो 3नांगल चौधरी की यूनिटी मार्च में हिस्सा लेते पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव व अन्य।स्रोत
नांगल चौधरी। लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी एकता मार्च का भव्य निकाला गया। एकता मार्च मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी से शुरू होकर लुजोता में संपन्न हुई।
इस यात्रा में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीसी उदय सिंह, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, डीएसपी भारत भूषण सहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श भारत की एकता, अखंडता और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण की नींव हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि लौह पुरुष की सोच, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाकर आगे बढ़े तो भारत विश्व का सबसे सशक्त और संगठित राष्ट्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत और फिट इंडिया की पहल में सभी नागरिक अपना योगदान दें।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीडीपीओ इशान शर्मा, यूनिटी मार्च कोऑर्डिनेटर वासुदेव यादव, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव और मोहित यादव, शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल यादव, बैजनाथ महिला कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनीता तंवर, नगर पालिका चेयरमेन रमेश सैनी सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।