फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A gangster released on bail a year ago has fled abroad.

Rohtak News: एक साल पहले जमानत पर छूटा गैंगस्टर भागा विदेश

Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A gangster released on bail a year ago has fled abroad.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। विदेश में बैठकर गैंगस्टर व्यापारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के बीच महम का गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा हरिद्वार के पते से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है। वह एक साल पहले हिसार जेल से जमानत पर छूटा था लेकिन लौटा नहीं। महम पुलिस ने इसकी एफआईआर दर्ज की है।
अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) द्वितीय के प्रभारी एसआई सतीश कादियान ने महम थाने में लिखाई रिपोर्ट में बताया है कि सुमित उर्फ छोटा सैमाण गांव का रहने वाला है। वह आपराधिक मामलों में वांछित है।
विज्ञापन

सूचना मिली है कि वह पासपोर्ट में हरिद्वार के गांव पाडली गुज्जर निवासी सुमित का फर्जी पता दिखाकर विदेश भाग गया है। उसके पासपोर्ट की समय सीमा 2025 से 2035 तक है। फर्जी कागजात तैयार करने में सुमित उर्फ छोटा ने अथॉरिटी से मिलीभगत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गैंगस्टर पुलिस का बन रहे सिरदर्द : रिटौली गांव निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ पर डेढ़ लाख का इनाम है। राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला रोहित गोदारा भी विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है। पहले लॉरेंस गैंग का करीबी था। अब खुद की गैंग चला रहा है। इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष नफेसिंह राठी की हत्या में वांछित दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला कपिल सांगवान उर्फ नंदू विदेश से गैंग चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed