{"_id":"5ec6a9158ebc3e90ab20b936","slug":"a-friend-drank-liquor-with-a-14-year-old-laborer-at-night-then-murdered-and-threw-the-dead-body-in-the-fields-naked-rohtakcity-news-rtk5559805114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने रात को 14 साल के श्रमिक के साथ पी शराब, फिर हत्या कर शव को नग्न अवस्था में खेतों में फेंक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने रात को 14 साल के श्रमिक के साथ पी शराब, फिर हत्या कर शव को नग्न अवस्था में खेतों में फेंक हुआ फरार
विज्ञापन
महम के गांव भैणी भैरों के खेतों में वीरवार सुबह बिहार निवासी 14 वर्षीय किशोर का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर सरपंच, महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ व एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया मौके पर पहुंचे। टीम ने जरूरी तथ्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ज्योतिष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
महम थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बोहरा जिला पूर्णिया बिहार का रहने वाला है। वह पेशे से श्रमिक है। उसने बताया कि वह चार भाई व तीन बहनें हैं। उसका छोटा भाई अपने साथी ज्योतिष गांव बोहरा जिला पूर्णिया बिहार के साथ खेत में बने अलग कोठरे में रह रहा था। 20 मई की रात करीब 10 बजे उसने भाई व ज्योतिष को खेत में बैठकर शराब पीते हुए देखा। वीरवार सुबह किसी से सूचना मिली की उसके भाई का शव खेत में पड़ा है। शिकायतकर्ता ने ज्योतिष पर किशोर के सिर में ईंट मारकर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के भाई की शिकायत पर नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोर को नग्न अवस्था में देख कुकर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो सकेगा। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- नवीन जाखड़, महम थाना प्रभारी।