{"_id":"6aeb99e3d10ff9ca0007943c","slug":"a-foot-overbridge-will-be-built-at-a-cost-of-rohtak-news-c-197-1-snp1001-163447-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ढाई करोड़ से बनेगा फुट ओवरब्रिज, अब जान जोखिम में डालकर हाईवे पार नहीं करेंगे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ढाई करोड़ से बनेगा फुट ओवरब्रिज, अब जान जोखिम में डालकर हाईवे पार नहीं करेंगे श्रमिक
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में बहालगढ़ के पास हाईवे पार करने को सड़क किनारे खड़े पैदल राहगीर। संवाद
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर जान हथेली पर रखकर सड़क पार करने वाले श्रमिकों और पैदल राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। बहालगढ़ में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद लिवासपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को हाईवे पार करने के लिए वाहनों के बीच से गुजरने या सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल फांदना नहीं पड़ेगा।
बहालगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में फैक्टरियां संचालित हैं। इनमें काम करने वाले श्रमिक रोजाना पैदल ही अपने कार्यस्थलों तक पहुंचते हैं। कई श्रमिकों को बहालगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर बने फ्लाईओवर से आगे चिरंजीवी अस्पताल के पास हाईवे पार करना पड़ता है। ऐसे में वह आधा किलोमीटर से अधिक पैदल चलने के बजाय करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों के बीच से रास्ता बनाकर निकलते हैं।
दुर्घटनाओं की आशंका के चलते चिह्नित किए थे ब्लैक स्पॉट
हाईवे पर लगातार बने रहने वाले दुर्घटना के खतरे को देखते हुए दिसंबर 2024 में एनएचएआई और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए थे। इनमें चिरंजीवी अस्पताल से टुडे डेयरी प्राइवेट लिमिटेड तक का हिस्सा भी शामिल था। औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों की आवाजाही और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यहां फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा बैठकों में लगातार उठता रहा मुद्दा
फुट ओवरब्रिज निर्माण का मामला लंबे समय से सड़क सुरक्षा की मासिक बैठकों में उठाया जाता रहा। हर बार एनएचएआई के अधिकारी प्रस्ताव की फाइल मंत्रालय में मंजूरी के लिए भेजे जाने की जानकारी देते थे। अब प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फुट ओवरब्रिज हाईवे पर पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।