{"_id":"61d74a47b953d65cc356b3f5","slug":"a-dozen-cows-died-due-to-cold-in-the-gaushala-of-the-municipal-corporation-rohtak-news-rtk6350319184","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की गोशाला में एक दर्जन गायों की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की गोशाला में एक दर्जन गायों की ठंड से मौत
विज्ञापन
रोहतक। पहरावर स्थिति नगर निगम की गोशाला में करीब 12 गायों की मौत हो गई। गायों के मरने की वजह ठंड बताई जा रही है। यही नहीं, यहां अनेक पशु ठंड के कारण बीमार हैं। मृत पशुओं को पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्य खटकड़ की जांच के बाद दबा दिया गया।
वीरवार को निगम की पहरावर गोशाला में करीब एक दर्जन गायों की मौत हो गई। ठंड में खुले में बंधी गायों को बारिश ने भी काफी परेशान किया। यहां इनकी देखभाल करने वाले नहीं थे। सुबह गोशाला पहुंचे लोगों को पशु जमीन पर गिरे मिले तो इसकी सूचना संचालकों तक पहुंची। इसके बाद इन पशुओं की जांच हुई तो ये मृत मिले। जबकि अनेक पशु बीमार हालत में हैं। इन्हें अलग कर उपचार शुरू किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बद वीरवार को पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं की जांच की। उन्होंने ठंड से पशुओं की मौत की बात कही है। इसके बाद पशुओं को दबा दिया गया।
गोशाला प्रधान राजेश लूंबा टीनू ने बताया कि गोशाला की कुछ गायें मरी हैं। सर्दी में ठंड लगने से यह हादसा हुआ है। गायों को सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं।