फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A delegation of construction labor unions met with the Chief Minister.

Rohtak News: मुख्यमंत्री से मिला निर्माण मजदूर यूनियनों का प्रतिनिधिमंडल

Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A delegation of construction labor unions met with the Chief Minister.
रोहतक। निर्माण मजदूर यूनियनों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। यूनियन के राज्य प्रधान मनोज सोनी ने कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की हालत गंभीर और चिंताजनक है। बाढ़ प्रभावित मजदूरों के घरों में पानी घुस गया है। मकान गिरने के कगार पर हैं। इन परिस्थितियों में राहत व पुनर्वास की व्यवस्था करने के बजाय सरकार ने श्रम कल्याण पोर्टल तक बंद कर दिया है जिससे मजदूर वैधानिक हक से वंचित कर दिए गए हैं। राज्य महासचिव सुखबीर सिंह व राज्य उपप्रधान विनोद ने कहा कि सरकार एक ओर श्रमिक दिवस पर बड़े-बड़े मंच सजाकर मजदूरों के नाम पर ढोंग करती है। वहीं, दूसरी ओर मजदूरों का खुला शोषण जारी है। कच्चे कर्मचारी, फैक्टरी-कारखानों, दुकानों, हॉस्पिटल, अन्य प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले मजदूरों की 10 वर्ष से न्यूनतम रिवाइज नहीं किया गया है। महंगाई के अनुपात में अगर रिवाइज किया जाए तो न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये से भी अधिक बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मजूदरों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed