फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASP Hemendra Meena raised money from social media to get the needy daughter married

रोहतक: शादी से एक दिन पहले आग ने झुलसाए दुल्हन के सपने, एएसपी ने 15 घंटे में 30 लाख जुटा संवारा जीवन

Thu, 19 May 2022 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला ब्यूराे, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2022 01:37 AM IST
सार

एएसपी महम हेमेंद्र मीना ने सोशल मीडिया के जरिये राजस्थान दोसा की बेटी के लिए आर्थिक मदद जुटाई। पुलिस अधिकारी से अलग सामाजिक व्यक्ति के रूप यह पहचान दूसरों को प्रेरित करने वाली है। 

विज्ञापन
ASP Hemendra Meena raised money from social media to get the needy daughter married
सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद के लिए डाला गया संदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाली पुलिस का नया चेहरा सामने आया है। शादी से एक दिन पहले आग में झुलसे एक बेटी की शादी के सपनों में रंग भर कर एएसपी महम हेमेंद्र मीना ने मिशाल पेश की है। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर 15 घंटे में 30 लाख रुपये की मदद जुटा कर राजस्थान के दौसा में जरूरतमंद बेटी की शादी कराने का पुण्य कमाया है। पुलिस अधिकारी से अलग सामाजिक व्यक्ति के रूप यह पहचान दूसरों को प्रेरित करने वाली है।

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के दौसा में मंगलवार को एक बेटी की शादी थी। एक दिन पहले ही इस बेटी के घर में आग लग गई। इसमें शादी का सामान व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग ने शादी कर उसका घर बसाने का सपना भी जला डाला। पिता सात साल पहले ही बीमारी के कारण चल बसे थे।
विज्ञापन


मां ही अपनी बेटी व दो बेटों का पालन कर रही हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी ने नैतिकता के आधार पर इस बेटी की मदद का बीड़ा उठाया। इसके लिए सोशल मीडिया पर उसकी शादी में आर्थिक मदद का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी के इस आह्वान पर लोगों ने बिन पिता की इस बेटी के लिए दिल खोलकर आर्थिक मदद दी। 15 घंटे में 30 लाख रुपये पीड़ित परिवार के लिए इकट्ठा हो गए। यह राशि परिवार को देकर मंगलवार को बेटी की शादी कराई गई। यही नहीं, शादी के लिए पर्याप्त राशि आने के बाद सोशल मीडिया पर और राशि न देने का भी संदेश दिया गया। शादी पर हुए खर्च के बाद शेष राशि से महिला अपना घर भी दोबारा बनवा सकेगी। इस राहत भरे कदम के लिए सभी एएसपी की सराहना कर रहे हैं।

 

सोशल मीडिया बड़ी ताकत है। इसके जरिये समाज को सकारात्मक संदेश देकर प्रेरित करना संभव है। हमें सही काम व उद्देश्य के लिए इसका उपयोग करना चाहिए। मेरा यह संदेश भी लोगों को जागरूक करने के लिए रहा।पुलिसिंग से इतर अपनी नौकरी के अलावा भी आम आदमी की तरह देश व समाज हित में काम कर सकता हूं। समाज के प्रति अपने सेवा भाव के चलते ही यह काम कर पाया। यह काम किसी पद या नौकरी के बगैर भी संभव है। इसके लिए दृढ़ संकल्प, कुछ करने की ललक व समाज सेवा का जुनून होना चाहिए। इस बेटी की शादी के लिए हाथ बढ़ाकर मदद करने वालों की सोची भी यही रही। इसके चलते उसका घर बस पाया। -हेमेंद्र मीना, एएसपी, महम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed