फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A consignment of sanitary pads has reached schools and will be distributed soon.

Rohtak News: विद्यालयों में पहुंची सैनेटरी पैड की खेप, जल्द होगा वितरण

Wed, 11 Mar 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A consignment of sanitary pads has reached schools and will be distributed soon.
रोहतक। राजकीय विद्यालयों में छात्राओं की मांग के अनुसार सैनेटरी पैड की खेप पहुंच गई है। अभी विद्यालयों में परीक्षाएं होने के कारण इसका वितरण शुरू नहीं किया गया। जल्द ही छात्राओं को सैनेटरी पैड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय विद्यालयों में वर्ष 2024 के बाद से विद्यालयों में सैनेटरी पैड की सप्लाई नहीं हो रही थी। शिक्षा विभाग की ओर से छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर पर सवाल खड़े हो रहे थे। यही नहीं विद्यालयों में केवल डिस्पोजल मशीन ही उपलब्ध थी जिससे छात्राओं को स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने एक फरवरी के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की सख्ती के बाद अब विद्यालयों में सैनेटरी पैड की सप्लाई शुरू हो गई है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
राजकीय विद्यालयों में संबंधित एजेंसी ने सैनेटरी पैड की सप्लाई शुरू कर दी है। शहर के मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गांधी कैप समेत 20 से अधिक राजकीय विद्यालयों में सैनेटरी पैड पहुंच चुके हैं। जल्द ही छात्राओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया जाएगा। - दीपक अरोड़ा, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article