फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A common front to protest against the non-arrest of those accused of killing the roadways bus driver

Rohtak: आज रहेगा रोडवेज का चक्का जाम, सोनीपत में रोडवेज चालक के हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी मांग

Thu, 08 Sep 2022 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 03:07 AM IST
सार

साझा मोर्चा ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज चक्का जाम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
A common front to protest against the non-arrest of those accused of killing the roadways bus driver
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक डिपो के हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को बैठक कर सोनीपत डिपो के चालक जगबीर सिंह की हत्या पर दुख जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 8 सितंबर को चक्का जाम का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के सचिव जयकुवार दहिया ने बताया कि सोनीपत डिपो की बस मंगलवार सुबह चार बजे सोनीपत से जयपुर जा रही थी। कुंडली के पास थार जीप चालक बार-बार बस की साइड दबा रहा था। जीप चालक को समझाने के लिए बस चालक जगबीर सिंह और परिचालक फतेह सिंह नीचे उतरे तो जीप चालक ने दोनों को जीप से कुचल दिया।
विज्ञापन


बस चालक जगबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक फतेह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जीप सवारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं गिरफ्तार कर पाई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हल होगा SYL का मुद्दा! केजरीवाल और भगवंत मान ने कही बड़ी बात, गेंद PM के पाले में डाली


वहीं बैठक में साझा मोर्चा सदस्यों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी। घायल परिचालक को भी 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि मांग पूरी न होने तक रोडवेज की सभी कर्मचारी यूनियन चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगी। रोहतक डिपो के किसी भी रूट पर रोडवेज की बस नहीं चलने दी जाएंगी। बैठक में सुमेश कुंडू, जगदीप लाठर, हिम्मत राणा, जोगेंद्र ढुल, सुरेश नेहरा, जोगिंदर मलिक, राजेश मायना, सोहन गिल, बलजीत जाटयान व अन्य मौजूद रहे।

रोडवेज चालक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में रोडवेज यूनियनों ने वीरवार को चक्का जाम करने की बात कही है। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। जयवीर हुड्डा, स्टेशन सुपरवाइजर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed