फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A challan of 34 thousand was deducted after dropping a crack

बुलेट से पटाका छोड़ने पर 34 हजार का चालान काटा

Fri, 05 Feb 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
A challan of 34 thousand was deducted after dropping a crack
रोहतक। यातायात पुलिस ने 32वें सड़क सुरक्षा माह के तहत वीरवार को तेज ध्वनि (पटाका) निकालने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसते हुए यातायात नियमों के तहत चालान काटे। अभियान के तहत बुलेट मोटरसाइकिल सवार 15 युवकों को तेज ध्वनि उत्पन्न करते हुए काबू किया गया। युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते चालान काटे गए। यातायात थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा शहर में चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोककर चेक किया गया। कुल 15 मोटरसाइकिल चालकों के चालान किए गए। मोटरसाइकिल चालकों द्वारा मोटरसाइकिल से तेज ध्वनि (पटाका) उत्पन्न करने के लिए विशेष रूप से मोटरसाइकिल को मोडिफाई किया जाता है। चालकों ने अपनी मोटरसाइकिल के साइलेंसर को परिवर्तित करवा रखा है, जिससे मोटरसाइकिल तेज ध्वनि (पटाका) उत्पन्न करती है। अभियान के दौरान सबसे ज्यादा 34 हजार रुपये का चालान किया गया है। इस दौरान कई मोटरसाइकिलों को जब्त भी किया गया है। मोटरसाइकिल चालकों पर कुल एक लाख 47 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा बाजारों से अतिक्रमण भी हटवाया गया है। इसके तहत नया बस अड्डा, गोहाना अड्डा तथा एलिवेटेड पुल के नीचे से अतिक्रमण को हटाया गया है। अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों व रेहड़ी वालों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed