फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A case has been registered against the youth who killed the dog with a belt

Rohtak News: कुत्ते को बेल्ट से मारने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the youth who killed the dog with a belt
रोहतक। आर्य नगर पुलिस थाने में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुत्ते को बेल्ट से बुरी तरह पीटने के मामले में एक युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। बेसहारा जानवरों के लिए काम करने वाली एक संस्था के सदस्य ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आजादगढ़ निवासी अरविंद ने कहा है कि वह बेसहारा जानवरों के लिए संस्था चलाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। इसमें एक व्यक्ति कुत्ते को बेरहमी से बेल्ट मार रहा है। इसका वीडियो भी है। बेल्ट से मारने वाले व्यक्ति का नाम आर्य नगर निवासी सीटू है। उसकी मार से कुत्ते को काफी चोट आई है। यह व्यक्ति पहले भी एक कुत्ते को मार चुका है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आर्य नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि मामला हमारे पास आता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed