फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पंचायती जमीन से हटाया अवैध कब्जा

पंचायती जमीन से हटाया अवैध कब्जा

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव बढ़मलिक की पंचायती जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाए गए दर्जनभर खोखे प्रशासन की टीम ने गिरा दिए। इस कार्रवाई के लिए गांव की सरपंच ने बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दी थी। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।

दरअसल, बीसवां से बहादुरगढ़ मार्ग पर लगते गांव बढ़मलिक की पंचायती जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर खोखे बना लिए थे। इनके खिलाफ गांव की सरपंच पूनम देवी ने पिछले वर्ष शिकायत दी थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खोखों को गिरा दिया था। इसका विरोध करते हुए खोखा मालिकों ने कोर्ट की शरण ली थी और फिर से खोखे बना लिए। लेकिन अब कोर्ट का फैसला पंचायत के पक्ष में आने के बाद सरपंच पूनम ने फिर से बीडीपीओ, राई को अवैध कब्जा हटाने के लिए लिखा था। जिस पर शनिवार सुबह बीडीपीओ राई के नेतृत्व में पंचायत अधिकारी बिजेंद्र सबरवाल व गिरदावर चेतराम की टीम जेसीबी लेकर गांव में पहुंची और खोखे गिरा दिए। सरपंच पूनम देवी ने कहा कि अवैध कब्जा से मुक्त करवाई गई जमीन पर पंचायत कम्युनिटी सेंटर व मार्केट का निर्माण किया जाएगा। मार्केट की दुकानों को लीज पर दिया जाएगा। वहीं, बीडीपीओ नरेश छिकारा ने कहा कि पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed