{"_id":"86-62237","slug":"Rohtak-62237-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़सवारी में जितेंद्र ने एक स्वर्ण और दो रजत जीते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़सवारी में जितेंद्र ने एक स्वर्ण और दो रजत जीते
Rohtak
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत व शेरिया निवासी जितेंद्र अहलावत ने 32वीं अखिल भारतीय पुलिस अश्व प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर पुलिस विभाग व गांव का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद शहर में 2 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में जीतने के बाद आज गांव पहुंचे शेरिया निवासी जितेंद्र अहलावत ने इससे पहले भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीते हैं। पांच वर्ष पूर्व हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए जितेंद्र अहलावत पिछले चार वर्ष से घुड़सवारी कर रहे हैं। भारत की ओर से ओलंपिक में भाग ले चुके आईजे लांबा के शिष्य रहे जितेंद्र अहलावत शेरिया गांव से दसवीं करने और गोछी से बारहवीं करने के बाद हरियाणा पुलिस में आने के बाद घुड़सवारी को चुना। फिलहाल भौडंसी में तैनात जितेंद्र ने हरियाणा पुलिस के लिए खेलते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अब तक 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक व 3 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। किसान माता-पिता की संतान जितेंद्र के परिवार में तो कोई और खिलाड़ी नहीं है, मगर जितेंद्र के गांव के सेना में अधिकारी दीप अहलावत से भी प्रेरित हैं। अर्जुन अवार्डी दीप अहलावत के गांव से संबंध रखने वाले जितेंद्र ऐसे दूसरे खिलाड़ी है जो इस इलाके का नाम घुड़सवारी में रोशन कर रहे हैं।
फोटो फाइल नंबर 17जेजेआर1 है।