फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोदाम में आग, 10 लाख की मूंगफली खाक

गोदाम में आग, 10 लाख की मूंगफली खाक

Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

भिवानी। शहर के शांति नगर स्थित भुजिया फैक्टरी के गोदाम में आग लगने से तकरीबन 10 लाख रुपये की मूंगफली व मशीन खाक हो गई। दमकल दस्ते की करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

यह घटना शनिवार तड़के तीन बजे के लगभग हुई। कौंट रोड दादरी गेट पर दलीप सिंह की भुजिया की फैक्टरी है। इसी के बगल स्थित गोदाम में तड़के तीन बजे आग की लपटें उठती दिखी। पड़ोसी ने फैक्टरी संचालक व दमकल विभाग को सूचना दी। फैक्टरी संचालक के बेटे सतीश कुमार ने बताया कि आग में चार सौ बोरी मूंगफली व पाउच पैकिंग मशीन जल कर खाक हो गई और गोदाम की छत भी गिर गई। आग की वजह से 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed