{"_id":"86-62234","slug":"Rohtak-62234-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म में लगी आग, आठ हजार चूजे जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म में लगी आग, आठ हजार चूजे जिंदा जले
Rohtak
Updated Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सींसर में पोल्ट्री फार्म में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फार्म में मौजूद लगभग आठ हजार चूजे व अन्य कीमती सामान जल कर राख हो गया। गांव सींसर स्थित अजय पोल्ट्री फार्म में बीती रात संदिग्ध परिस्थतियों में आग लग गई। फार्म से धुंआ उठता देख आसपास लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड तथा फार्म मालिक अजय को दी। सूचना मिलते ही अजय तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक फार्म पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। फार्म मालिक अजय के दोस्त जयंत ने बताया कि आग से फार्म में रखे लगभग आठ हजार चूजे, मुर्गी फीड, कीमती उपकरण व अन्य सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन