फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्वामी रामदेव के आह्वान पर दिल्ली कूच

स्वामी रामदेव के आह्वान पर दिल्ली कूच

Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Mon, 06 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी रामदेव के आह्वान पर जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। महिला पतंजलि योग समिति की वरिष्ठ योग शिक्षिका दया आर्या, राजेश गोयत एवं भारत स्वाभिमान हरियाणा के पूर्व सह राज्य प्रभारी डॉ. सत्यवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर काफिले को रवाना किया।
विज्ञापन

युवा भारत हरियाणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य व भारत स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम के जिला संयोजक सतपाल देशवाल ने कहा कि आज स्वाभिमान संगठन पांचवां स्थापना दिवस दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रोहतक से दया आर्या, महम से राजेंद्र शास्त्री, लाखनमाजरा से सुनील राठी, सांपला से हवा सिंह गांधरा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता जाट भवन रोहतक में इकट्ठे हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद, करो योग, रहो निरोग, काला धन को लाएंगे देश को बचाएंगे। इस मौके पर पूर्व तहसीलप्रभारी सरोज कुमारी, सोशल मीडिया प्रभारी जगबीर आर्य, राकेश बुधवार, जगबीर आर्य, विजयपाल लाढौत, सुरेंद्र हुड्डा, चांद सिंह देशवाल, ओमप्रकाश सांघी, जयभगवान चिड़ी, ओमप्रकाश आर्य रूप नगर, सत्यवान मदीना, जयवीर आर्य, सतपाल देशवाल, प्रवीन सांगवान, संजय ढाका, सुधीर बड़क, दया आर्या, डॉ. सत्यवान, पूर्व महामंत्री संतोष, सत्यवती, रामरति, सरोज कुमारी व कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed