फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गुरु पर्व के लिए नगर कीर्तन निकाला

गुरु पर्व के लिए नगर कीर्तन निकाला

Sun, 05 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 05 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। गुरु गोविंद सिंह के गुरु पर्व के लिए शनिवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन सोमवार दोपहर बाद माता दरवाजा स्थित गुरुद्वारा बंगला साहिब से शुरू हुआ और देर शाम तक नगर में घूमता रहा। इस नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी को एक बड़े वाहन में पालकी का रूप देकर सजाया गया था। जिसके आगे पीछे बैंड-बाजों के साथ स्कूली बच्चे चल रहे थे। नगर कीर्तन में मुख्य आकर्षण गतका पार्टियों की ओर से दिखाए जा रहे करतब थे।
विज्ञापन

तलवार बाजी व चकरी घूमने करतब को लोग देखकर हैरत में पड़ रहे थे। वहीं मोटरसाइकिलों पर सिख श्रद्धालुओं ने अलग-अलग करतब दिखाए। जिन्हें देखकर कोई दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर था। वहीं महिलाएं कीर्तन करती हुई इसमें शामिल हुई। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पर चाय व प्रसाद की स्टालें लगाई गई। नगर कीर्तन में सबसे आगे श्रद्धालु महिलाएं सड़क की सफाई कर रही थीं। इसके बाद पंज प्यारे गुरु ग्रंथ की सवारी की अगुवाई कर रहे थे। गुरुद्वारा बंगला साहिब से शुरु हुआ यह नगर कीर्तन माता दरवाजा, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुद्वारा टिकाणा साहिब, भिवानी स्टैंड, झज्जर रोड, आउटर किला रोड, अप्रोच रोड, दिल्ली गेट, किला रोड व प्रताप बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed