फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चालू लाइन से तार काट ले गए चोर, बत्ती गुल

चालू लाइन से तार काट ले गए चोर, बत्ती गुल

Sun, 05 Jan 2014 05:51 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 05 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम कस्बे में चोरों ने 11 हजार वोल्टेज की चालू लाइन से करीब 5500 मीटर लंबा तार चोरी कर लिया। इससे कस्बे की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एसडीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात चोर महम कस्बे से 5500 मीटर बिजली का तार चोरी कर ले गए। चोर 11 हजार वोल्टेज की चालू लाइन से तार काटकर ले गए हैं। इसका पता उस वक्त लगा जब क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारी जब लाइन देखने गए वे दंग रह गए कि खंभों पर तार ही नहीं है। उन्होंने इसकी सूचना एसडीओ सचिन दहिया को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि चोर करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत का तार चोरी कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में बिजली कर्मचारियों ने नई लाइन डालकर बिजली की सप्लाई चालू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed