{"_id":"86-62015","slug":"Rohtak-62015-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोप में दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के आरोप में दो काबू
Rohtak
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। शहर पुलिस ने जींद रोड से युवक राजेश का अपहरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले में शामिल एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। लाखनमाजरा निवासी राजेश को सेंट्रो कार में सवार तीन युवक अगवा कर ले गए थे और उससे मारपीट कर पांच हजार रुपये लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने राजेश के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच करते हुए शहर पुलिस ने देर रात शामरी निवासी रवि और भैंसवान खुर्द निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन