फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कलानौर को 50 करोड़ की विकास परियोजनाएं

कलानौर को 50 करोड़ की विकास परियोजनाएं

Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विकास जोड़ने का काम करता है। इसी सोच के साथ पिछले आठ वर्षों में हरियाणा में अभूतपूर्व विकास हुआ है। पूरे प्रदेश में ढांचागत सुविधाओं के मामले में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है।
विज्ञापन

सांसद ने शनिवार को कलानौर में 50 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि खैरड़ी मोड़ से भिवानी तक की सड़क के सौंदर्यीकरण और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। सरकार की ओर से इस कार्य को स्वीकृति दे दी गई है। सांसद ने करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बाईपास की आधारशिला रखते हुए कहा कि इस बाईपास के निर्माण के बाद कलानौर भी प्रदेश के उन शहरों में शुमार हो जाएगा, जहां से बाईपास निकलते हैं। आगामी मार्च तक बाईपास का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में कलानौर में बड़े शहरों की तर्ज पर बाईपास का विस्तार किया जाएगा। सांसद ने कलानौर में लगभग 80 लाख की लागत से बने हुडा विभाग के सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन किया और नगरपालिका सामुदायिक केन्द्र, धानक सामुदायिक केन्द्र, अंबेडकर भवन सामुदायिक केन्द्र, संत कबीर सामुदायिक केन्द्र, छोटा पाना वाल्मीकि सामुदायिक केन्द्र, बड़ा पाना वाल्मीकि सामुदायिक केन्द्र और रविदास सामुदायिक केन्द्र की भी आधारशिला रखी।
विज्ञापन

समारोह में लोगों की ओर से कलानौर माइनर के बारे में रखी गई मांग पर सांसद ने कहा कि कलानौर शहर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल्द ही माइनर निर्माण के भूमि अधिग्रहण से संबंधित सेक्शन-6 लागू कर दिया जाएगा और मुआवजा देने के तुरंत बाद माइनर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, लोकसभा युवा अध्यक्ष सोनू बधवार, हलका प्रधान संतलाल वधवा, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, एसडीएम अमरदीप जैन, शुगर मिल के एमडी बीर सिंह, नगरपालिका प्रधान राकेश बत्तरा, जयहिंद कलिंगा सहित कलानौर हलका की विभिन्न पंचायतों और नगरपालिका के वार्डों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed