{"_id":"86-62008","slug":"Rohtak-62008-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेविकाओं ने निकाली चेतना रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेविकाओं ने निकाली चेतना रैली
Rohtak
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। श्री लालनाल हिंदू कॉलेज के महिला विंग में चल रहे एनएसएस शिविर में शनिवार को चेतना रैली निकाली गई। रैली को डॉ. अंजू देशवाल ने हरी झंडी दिखाई। डॉ. अंजू देशवाल ने कहा कि एनएसएस यूनिट एक परिवार की भांति है। इसमें सभी सदस्यों को मिलकर कार्य करना चाहिए। जब तक प्रत्येक सदस्य परोपकार की भावना से नहीं भरा होगा, तब तक एनएसएस यूनिट का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। चेतना रैली से पहले शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञ ड. दिनेश शर्मा ने स्वयं सेविकाओं की मेडिकल जांच की। वहीं, वैश्य महिला महाविद्यालय में एनएसएस के शिविर में डॉ. सत्यवान बरोदा ने योगाभ्यास करवाया। प्रो. बरोदा ने कहा कि जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए योग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन