{"_id":"86-62007","slug":"Rohtak-62007-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के सामने नारेबाजी करते पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के सामने नारेबाजी करते पहुंचे
Rohtak
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर कस्बे में नवनिर्मित सामुदायिक केन्द्र व अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की सूचना मिलने पर रामधारी पक्ष के सैकड़ों लोग हाथों में बैनर लेकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। सांसद के कार्यक्रम के दौरान रामधारी पक्ष के लोगों ने सांसद के समक्ष विधायक की मौजूदगी में अपनी समस्या रखते बताया कि लॉ छात्रा द्वारा झूठे आरोप लगाकर विभिन्न संगठनों के दबाव में पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते उनके पक्ष के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है। उन्होंने सांसद से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। सांसद ने एसपी राजेश दुग्गल को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन