{"_id":"86-62006","slug":"Rohtak-62006-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्गों पर धारा 144 लगाना गलत : बत्तरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्गों पर धारा 144 लगाना गलत : बत्तरा
Rohtak
Updated Sun, 29 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पंजाबी जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि शहर में बापू गांधी पार्क से लेकर दिल्ली रोड मुख्य मार्गों पर जिला प्रशासन की ओर से धारा 144 लगाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है। वे शनिवार को मंच के कार्यकर्त्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सुभाष बत्तरा ने कहा कि जिला प्रशासन भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के साथ लगते बापू गांधी पार्क सत्तापक्ष के बैनरों और होर्डिंग्स से भरा रहता है। यही नहीं, सत्तापक्ष जब भी बडे़ कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो पूरा शहर प्रचार-प्रसार की सामग्री से अटा रहता है। सुभाष बत्तरा ने कहा कि यही नहीं जनसभा के स्थान की अनुमति पर भी अटकलें पैदा करता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के इस रवैये से शहरवासियों में रोष व्याप्त है। बत्तरा ने कहा कि 35 बिरादरी की चुप्पी को कमजोरी समझने वाली हुकूमत के सामने 2014 का चुनावी संदेश का आगाज हो चुका है।
विज्ञापन