{"_id":"86-62001","slug":"Rohtak-62001-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सतवीर सिंह को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सतवीर सिंह को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड
Rohtak
Updated Sat, 28 Dec 2013 05:50 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के फिजियोलॉजी विभाग के पीजी छात्र डॉ. सतवीर सिंह को सवाई मानसिंह मेडिकल कालेज जयपुर में आयोजित हुई द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस-2013 में बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया। कुलपति डॉ. एसएस सांगवान, निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल और फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा सूद ने डॉ. सतवीर सिंह को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि गत दिनों सवाई मानसिंह मेडिकल कालेज जयपुर में आयोजित हुई बेसिक और एप्लाइड फिजियोलॉजी की द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस-2013 (आईकोन बीएपी) का आयोजन किया गया था। इसमें उन्होंने अपना शोध ‘इफेक्ट्स ऑफ इलेक्ट्रोमेग्नेटिक वेवज एमिटिड फ्राम मोबाइल फोन ऑन ऑडिटरी एंड वेस्टीबुलर फंक्शनस’ विषय पर प्रस्तुत किया था। इसमें उन्हें बेस्ट पेपर का अवार्ड मिला। डॉ. सतवीर ने बताया कि इस कांफ्रेंस में देश विदेश के करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।