{"_id":"86-61948","slug":"Rohtak-61948-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लगाया जाम
Rohtak
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अपनी मांगाें को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने शनिवार को प्रदर्शन किया।तहसीलदार ने मानसरोवर पार्क के बाहर पहुंचकर संघ के सदस्यों से ज्ञापन लिया।
शनिवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। संघ के जिला प्रधान प्रेम सिंह सैनी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक पेंशन से कटौती न की जाए। साथ ही मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह, इंडोर मरीजों को कैशलेस सुविधा दी जाए व हर पांच वर्ष बाद 10 प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि की जाए। इसके बाद संघ के सदस्य मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हुए। मानसरोवर पार्क के बाहर पहले से पुलिसकर्मियाें ने बेरीकेट लगा रखे थे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो प्रदर्शनकारी पार्क के बाहर बैठ गए और सड़क को एकतरफा जाम कर दिया। इसी बीच तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। प्रदर्शनकारियों में जगरूप सिंह मलिक, धर्मबीर मलिक, रामकिशन, खरैतीलाल निजावान, वेदराम शर्मा, जयप्रकाश बैनीवाल, दलेल सिंह, नरेंद्र मलिक और सतबीर पांघाल शामिल रहे।