फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

माइनर टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

Thu, 19 Dec 2013 05:49 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Thu, 19 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नहरी विभाग की लापरवाही की वजह से गांव इस्माइला के पास से दुल्हेड़ा माइनर टूटने से करीब दो सौ एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई। किसानों ने अभी कुछ दिन पहले ही गेहूं की बिजाई की थी। माइनर टूटने की वजह से खेतों में एक से डेढ़ फुट पानी खड़ा हो गया है। माइनर टूटने की सूचना मिलने पर नहरी विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पानी को रुकवाकर माइनर को ठीक किया जा रहा है। इससे पहले भी दुल्हेड़ा माइनर कई बार टूट चुकी है। किसानों ने बैठक कर जिला उपायुक्त से मुआवजे से मांग की है। किसानों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के चलते माइनर टूटी है। सीताराम, रविंद्र, प्रहलाद, बिजेंद्र, सुशील, राजेंद्र, जयप्रकाश उर्फ डाई और ओमप्रकाश आदि ने बताया कि माइनर में अत्यधिक पानी छोड़ा गया था और सफाई न होने की वजह से माइनर टूटी है। सुबह करीब सात बजे नहरी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, परंतु तब तक खेतों में एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया था और करीब दो सौ एकड़ गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि किसानों ने माइनर को तोड़ा हो। सूचना मिलने पर सांपला पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed