{"_id":"86-61917","slug":"Rohtak-61917-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 डिग्री रोहतक में न्यूनतम तापमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 डिग्री रोहतक में न्यूनतम तापमान
Rohtak
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोहरे का कहर तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह कोहरे के चलते गांव भगवतीपुर के पास जेसीबी व जीप के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार गांव भगवतीपुर निवासी मुख्त्यार सिंह, रिषी और वीरभान घायल हो गए। घायलों को पीजीआई ले जाया गया। सांपला-कुलताना मार्ग पर ऑटो पलटने से उसमें सवार सावित्री, पूनम, संदीप और ऑटो चालक काला घायल हो गए। घायलों को कस्बे स्थित सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन