{"_id":"86-61873","slug":"Rohtak-61873-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित पिछड़ों को एकजुट करेगा मंच : रंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित पिछड़ों को एकजुट करेगा मंच : रंगा
Rohtak
Updated Mon, 16 Dec 2013 05:52 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष बनारसी दास रंगा ने कहा कि मंच प्रदेश के दलित पिछड़ों को एकजुट करेगा। उन्होंने कहा कि मंच आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा।
वे रविवार को भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलित व पिछड़ों कोे एकजुट होने की आवश्यकता है। मंच समाज में कन्या भ्रूण हत्या को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए कन्या बचाओ महाभियान चलाएगा। समारोह में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति के सदस्य एवं पिछड़ा वर्ग नेता मनोहरलाल चांदीवाल, हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत दहिया, डॉ. गजानन वर्मा, गोहाना ब्लॉक समिति के सदस्य रोहतास अहलावत, बलवान वाल्मीकि, परमानंद सहरावत, देवा सिंह जांगड़ा, सोहनवीर शेरवाल, राजेश कश्यप, संजय बाल्मीकि और महाशय सूरजभान आदि उपस्थित रहे।