{"_id":"86-61856","slug":"Rohtak-61856-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन अवकाश की सारिणी में संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतकालीन अवकाश की सारिणी में संशोधन
Rohtak
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों, इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज (गुड़गांव) और संबद्ध यूजी, पीजी महाविद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की सारिणी में संशोधन किया है। एमडीयू के कुलसचिव डा. एसपी वस्त ने बताया कि अब शीत कालीन अवकाश 25 दिसंबर 2013 से सात जनवरी 2014 तक रहेगा। पहले यह अवकाश 17 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित था। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक शाखाओं ने संशोधित शीतकालीन अवकाश संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन